मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

नेवरा के आजीवन सरपंच, न्याय प्रिय, पारदर्शी व्यक्तित्व एवं जन मानस के चहेते :- श्री चूनाराम जाखड़.

नेवरा के आजीवन सरपंच, न्याय प्रिय, पारदर्शी व्यक्तित्व एवं जन मानस के चहेते :- श्री चूनाराम जाखड़.
                                                              जाखड़ शिरोमणि दर्शन :-ओमप्रकाश बागड़वा
                                             दोहा
                              गंगाणी गुण माळ, राखी चौधर चून जी .
                             हीराणी हर माळ, माळा मांय सूमेर जी.

जोधपुर जिले की ओसियां तहसील का नेवरा गांव जाखड़ जाटों का ही नहीं, कई अन्य जातीय समुदायों का उद्गम अथवा उछाला स्थल रहा है. आस्था अथवा धार्मिक दृष्टी से भी नेवरा का विशेष महत्व है l
 गांव के पास ही कंवरा जी जाखड़ द्वारा स्थापित दादा जी का थड़ा है.
गांव नेवरा रोड़, जाखड़ों की ढाणियों के बीच मगाराम जी जाखड़ द्वारा स्थापित गोसाईं बाबा की शाळ जहां आज भी केशर पड़ती है और शाळ के समीप स्थित कई चमत्कारिक समाधियां स्थानीय जन समुदाय की अटूट आस्था का केन्द्र है.
जन नायक श्री जाखड़ के कीर्तिमान
श्री गंगाराम जाखड़ के घर केशु देवी पुत्री श्री पीराराम पौत्री श्री मोहनराम सियाग गांव नेवरा की पावन कोख से पुत्र चूनाराम, बलवंत राम और पुत्रियां जमना, पूरां, रूकी व मिरगां का जन्म हुआ. श्री चूनाराम जाखड़ का जन्म विक्रम संवत 1993 भादवा सुदी 13 को हुआ. विलक्षण प्रतिभा के धनी श्री जाखड़ ने लग -भग 40 वर्षो तक नेवरा गांव का नेतृत्व किया l
न्याय प्रिय, पारदर्शी व्यक्तित्व एवं जन मानस के चहेते श्री चूनाराम जाखड़ ने पहला चुनाव सन् 1962 में जीता से लेकर तीन साल के अन्तराल को छोड़ कर सन् 1991 तक अनवरत सरपंच पद पर बने रहे.
सन् 1995 से सन् 2000 तक आपकी धर्म पत्नी श्री मति चूनी देवी नेवरा रोड़ नयी पंचायत की पहली महिला सरपंच बनने का श्रेय हासिल किया.
इस महामना का महाप्रयाण ... को हुआ. श्री चूनाराम जाखड़ का भव्य स्मर्ति स्थम्भ नेवरा रोड़ चौराहे पर स्थित है जो ग्रामिण जनों के लिए एक प्रेरणा पुंज है. लम्बे समय तक जन सेवक के रूप में कार्य करने के कारण एक बार फिर आपके मंझले पुत्र श्री देदाराम वर्तमान में सरपंच पद पर आसीन है l
श्री चूनाराम का विवाह चूनी देवी पुत्री श्री गोमद राम पौत्री श्री कोहला राम थोरी गांव रायमलवाड़ा के साथ हुआ. श्री चूनाराम के घर पुत्र ऊंमाराम, देदाराम, नरसिगा राम व पुत्रियां मींरा, कैलाश, मेकू और उषा का जन्म हुआ.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें